मांगों को लेकर ओबीसी समुदाय शाहपुर से पालमपुर तक निकालेगा कार-बाइक रैली
| Sep 19, 2026, 18:50 IST
धर्मशाला, 19 सितंबर (हि.स.)। ओबीसी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय की मांगों को लेकर कल रविवार को पालमपुर से शाहपुर तक कार-बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस रैली के माध्यम से 93वें संविधान संशोधन को हिमाचल प्रदेश में लागू करने, ओबीसी प्रमाण-पत्र की वैधता बढ़ाने, सभी बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने तथा विधानसभा में ओबीसी वर्ग के लिए सीटें आरक्षित करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। ओबीसी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ कौंडल ने बताया कि इस रैली में जिला कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रोंस से समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

