home page

नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

 | 
नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित


धर्मशाला, 05 फ़रवरी (हि.स.)। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला के सभी एसओ, एसएचओ एवं पुलिस चौकियों के प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी नूरपुर द्वारा सभी अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पेशेवर कार्यशैली बनाए रखने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जनवरी माह के दौरान जिला में कुल 115 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 48 मामलों का निपटारा किया गया। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 11 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 132.21 ग्राम हेरोइन, 472 ग्राम पोस्त भूसी तथा 1.458 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त चोरी/सेंधमारी के 8 मामलों में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक वाहन चोरी होने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन को 24 घंटे के भीतर बरामद किया गया। जिला पुलिस द्वारा 4 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा 15 लापता व्यक्तियों को ट्रेस किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया