सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई
| Mar 26, 2026, 18:33 IST
धर्मशाला, 26 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्म दिवस पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री से शिमला में उनके निवास स्थान पर भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से अनेक लोग इस मौके पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई देने शिमला पंहुचे थे। अनुराग शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश को आर्थिक संकट से उबार कर मुख्यमंत्री ने एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार शासक का उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की है। बैजनाथ से पंहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान में पुष्पवर्षा भी की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

