home page

2 जून से शुरू होगा पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन : अनुराग सिंह ठाकुर

 | 
2 जून से शुरू होगा पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन : अनुराग सिंह ठाकुर


धर्मशाला, 15 मई (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन आगामी 2 मई से शुरू होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आगामी 2 जून से पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह के कारण हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार को पिछले 12 वर्षों में नई गति मिली है। नए प्रोजेक्टों की मंजूरी से लेकर पुराने प्रोजेक्टों की फंडिंग बढ़ाने व क्षतिग्रस्त मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मोदी सरकार का विशेष योगदान रहा है। हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी पर अगस्त 2022 में बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने पर बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के पुनर्निर्माण की मजबूत मांग को हमने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुल के निर्माण का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा शुरू कराया गया। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है। रेल सेवा की बहाली से देवभूमि में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया