home page

सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रथम नवरात्रि पर पत्नी संग बगलामुखी व ज्वालामुखी में नवाया शीश

 | 
सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रथम नवरात्रि पर पत्नी संग बगलामुखी व ज्वालामुखी में नवाया शीश


धर्मशाला, 19 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिंदू नववर्ष व प्रथम नवरात्रि पर वीरवार को पत्नी संग कांगड़ा के शक्तिपीठ मां बगलामुखी व ज्वालामुखी में पूजा अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की जनता को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि का यह पावन अवसर हमारी संस्कृति, आस्था व वैज्ञानिक परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस पर्व में एकता में विविधता, साधना में शक्ति और राष्ट्र के कल्याण की भावना झलकती है। मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि आइए, मां आदिशक्ति के आशीर्वाद से हम सब मिलकर एक सशक्त, संस्कारित व समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया