home page

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, 11 सीटों पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत

 | 

धर्मशाला, 31 मई (हि.स.)। धर्मशाला नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ी मात दी है। नगर निगम के 17 वार्डों में से 11 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। बात भाजपा प्रत्याशियों की करें तो वार्ड नम्बर एक फेरसेठगंज से रेखा देवी, वार्ड नम्बर 2 भागसूनाग से शमशेर सिंह, वार्ड नम्बर 3 मैक्लोडगंज से आशा देवी, वार्ड नम्बर 6 कोतवाली बाजार से करशिमा, वार्ड नम्बर 7 सचिवालय से आशु, वार्ड नम्बर 8 खेल परिसर से प्रेरणा तथा वार्ड नम्बर 12 बडोल से मीना कुमारी, वार्ड नम्बर 15 खनियारा से प्रवीण कुमार, वार्ड नम्बर 13 दाड़ी से हर्ष ओबराय, वार्ड नम्बर 16 से अनुपमा कटोच तथा वार्ड नम्बर 17 सिद्धबाड़ी से सुरेश कुमार शामिल है।

वहीं कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें ही मिल पाई हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों में से वार्ड नम्बर 4 कश्मीर हाउस से पूर्व मेयर नीनू शर्मा, वार्ड नम्बर 5 से शैलजा, वार्ड नम्बर 10 से सुदेश कुमार तथा वार्ड नम्बर 11 से अनुराग तथा वार्ड नम्बर 14 कंड से अनोज शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड नम्बर 9 सकोह से नरेश कुमार बतौर निर्दलीय विजयी रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया