नगर निगम धर्मशाला चुनाव : 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
धर्मशाला, 30 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में विभिन्न वार्डों के लिए वीरवार को 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला मनोज रत्न ने बताया कि वीरवार को नामांकन के दूसरे दिन एमसी चुनावों में पार्षदों के लिए 17 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं।
नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर एक (फरसेटगंज) से हिमांशी ने कांग्रेस की तरफ से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी ने भाजपा और सुदर्शना देवी ने कांग्रेस की तरफ से नामांकन प्रस्तुत किया है। वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल ने भाजपा तथा वार्ड नंबर 5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी ने भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) से रानी देवी ने कांग्रेस की तरफ से, वार्ड नंबर 9 (सकोह) से नरेश कुमार ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 10 (श्यामनगर) से अमित भारद्वाज ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया है। वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) से स्वर्णा देवी ने कांग्रेस की तरफ से और मीना कुमारी ने भाजपा, जबकि वार्ड नंबर 14 (कंड) से शेखर आनंद ने भाजपा, मितुल शुक्ला ने निर्दलीय एवं अनोज ने कांग्रेस की तरफ से नामांकन पत्र जमा किए हैं।
इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 15 (खनियारा) से परवीन कुमार ने भाजपा, वार्ड नंबर 16 (सिद्धपुर) से उषा रानी ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 17 (सिद्धबाड़ी) से सुरेश कुमार ने कांग्रेस की तरफ से और कृष्ण ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

