home page

प्रॉपर्टी टैक्स डोर-टू-डोर सर्वे 6 अप्रैल से होगा शुरू : जफर इकबाल

 | 

धर्मशाला, 04 अप्रैल (हि.स.)। धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि धर्मशाला में प्रॉपर्टी टैक्स डोर-टू-डोर सर्वे का मॉप-अप राउंड सोमवार 6 अप्रैल से आरंभ किया जाएगा। सर्वेक्षण के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो टीमों का गठन किया गया है। टीम-1 द्वारा वार्ड संख्या 1 से 9 तक का सर्वेक्षण किया जाएगा।

इसके तहत वार्ड-1 का सर्वे 6 अप्रैल से 7 अप्रैल, वार्ड-2 का सर्वे 8 अप्रैल से 13 अप्रैल, वार्ड-3 का सर्वे 16 अप्रैल से 18 अप्रैल, वार्ड-4 का सर्वे 20 से 24 अप्रैल, वार्ड-5 का सर्वे 25 अप्रैल से 29 अप्रैल, वार्ड-6 का सर्वे 30 अप्रैल से 5 मई, वार्ड-7 का सर्वे 6 मई से 9 मई, वार्ड-8 का सर्वे 10 मई से 12 मई तथा वार्ड-9 का सर्वे 13 मई से 14 मई को किया जाएगा।

वहीं टीम-2 द्वारा वार्ड संख्या 10 से 17 तक का सर्वेक्षण एक साथ किया जाएगा। इसके तहत वार्ड-10 का सर्वे 6 अप्रैल से 8 अप्रैल, वार्ड-11 का सर्वे 9 अप्रैल से 11 अप्रैल, वार्ड-12 का सर्वे 13 अप्रैल से 18 अप्रैल, वार्ड-13 का सर्वे 20 अप्रैल से 27 अप्रैल, वार्ड-14 का सर्वे 28 अप्रैल से 30 अप्रैल, वार्ड-15 का सर्वे 1 मई से 5 मई, वार्ड-16 का सर्वे 6 मई से 11 मई तथा वार्ड-17 का 12 मई से 15 मई तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे संपत्ति कर सर्वे का 100 प्रतिशत कवरेज एवं पूर्णता सुनिश्चित करना है।

मॉप-अप राउंड 15 मई, 2026 तक चलेगा। यह सर्वेक्षण का अंतिम चरण होगा। इस राउंड की समाप्ति के पश्चात डिफॉल्टरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नगर निगम के नियमों के अनुसार दंड/जुर्माना लगाया जाएगा।

आयुक्त ने सभी निवासी, संपत्ति स्वामी एवं संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया है कि सर्वेक्षण टीमों के दौरे के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी संपत्ति से संबंधित सभी अवष्यक विवरण सही एवं समय पर उपलब्ध कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया