home page

नड्डा नूरपुर के रेहन में 18 मई को करेंगे जनसभा

 | 

धर्मशाला, 16 मई (हि.स.)। हिमाचल में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार गति पकड़ रहा है। प्रचार के लिए दोनों ही दलों कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी हिमाचल का रुख करने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कांगड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज के पक्ष में प्रचार के लिए 18 में शनिवार को जिला के नूरपुर के रेहन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक जेपी नड्डा इस दौरान कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक व मंडलों के पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इस दौरान जनसभा में मौजूद रहेगा भाजपा के लिए बड़े राष्ट्रीय नेता के तौर पर यह पहली जनसभा रेहन में होने जा रही है जिसके लिए सभी तैयारियां को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु ने बताया कि 18 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज के पक्ष में नूरपुर के रेहन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील