निर्विरोध सम्पन्न हुआ कांगड़ा जिला परिषद चुनाव, सीमा देवी अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर बने उपाध्यक्ष
धर्मशाला, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को धर्मशाला स्थित जिला परिषद सभागार में चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। वार्ड-8 (कल्याड़ा) से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सीमा देवी को जिला परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष तथा वार्ड-53 (शेखुपुरा) से निर्वाचित सदस्य अभिमन्यु कंवर को जिला परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला परिषद कांगड़ा में कुल 54 सदस्यों में से चुनाव प्रक्रिया में 39 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा देवी एवं उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
अब तक रहे जिला परिषद अध्यक्ष
मनभरी देवी (1996-2001)
रत्न लाल जगदंबा (2001-2006)
देशराज बागी (2006-2011)
श्रेष्ठा कौंडल (2011-2016)
मधु गुप्ता (2016-2021)
रमेश बराड़ (2021-2026)
अब तक रहे जिला परिषद उपाध्यक्ष
कैप्टन नरेंद्र सिंह (1996-2001)
प्रशोत्तमा मनकोटिया (2001-2006)
उर्मिला भूरिया (2006-2011)
ठाकुर जगदेव सिंह (2011-2016)
गगन सिंह गौरा (2016-2018)
विशाल चंबियाल (2018-2021) और स्नेह लता (2021-2026)
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

