भारतीय सेना के खिलाफ नही की कोई टिप्पणी : जगत सिंह नेगी
धर्मशाला, 20 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल सरकार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के ऊपर सदन में सेना के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के भाजपा के आरोपों को उन्होंने खारिज किया है। उनका कहना था कि उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार और विमान की खरीद कीमत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके बयान को संदर्भ से हटाकर पेश कर रही है। उन्होंने अपनी टिप्पणी वापस लेने या माफी मांगने से भी इनकार किया।
गौरतलब है कि इस मामले में दो दिन से विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। शुक्रवार को भी विपक्ष मंत्री से माफी मांगने और उन्हें मंत्रिपद से बर्खास्त करने की मांग ले दौरान सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने इस दौरान मुख्यमंत्री पर भी मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

