एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र खनियारा में एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू
धर्मशाला, 05 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठयक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पाठयक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 21 अक्टूबर तक एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, धर्मशाला के नाम से डिमांड ड्राफट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक अभियर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वेबसाईट तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट से दिशा-निर्देश पढ़ने के उपरांत, प्रवेश के लिए फार्म भरकर उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

