home page

केंद्रीय विश्वविद्यालय में डिजिटल स्टोरीटेलिंग पर कार्यशाला का आयोजन

 | 
केंद्रीय विश्वविद्यालय में डिजिटल स्टोरीटेलिंग पर कार्यशाला का आयोजन


धर्मशाला, 15 मार्च (हि.स.)।

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया ने पब्लिक मीडिया टेक फाउंडेशन के सहयोग से 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय डिजिटल स्टोरीटेलिंग रहा। इस मौके पर सीयू के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने मुख्य अतिथि योगेन्द्र चौधरी सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी का स्वागत करते हुए पब्लिक मीडिया टेक फाउंडेशन के ट्रस्टी शलभ उपाध्याय की सराहना की, जो युवा डिजिटल क्रिएटर्स को आधुनिक तकनीकी उपकरणों से लैस कर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं। प्रो. बंसल ने भारत की सकारात्मक छवि को डिजिटल माध्यमों से विश्व पटल पर उजागर करने में इस कार्यशाला की भूमिका की भी प्रशंसा की।

वहीं योगेन्द्र चौधरी ने कहा कि नई पीढ़ी की मीडिया और कंटेंट क्रिएशन में वह असाधारण शक्ति है जो जमीनी स्तर के व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पंहुचा सकती है और समाज को एक नई दिशा दे सकती है। यही डिजिटल युग की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकत है।

कार्यशाला में सुधांशु सिंह भृगुवंशी, मनोज्ञा तिवारी और शशांक सिंह ने डिजिटल कंटेंट निर्माण की बारीकियों पर प्रभावशाली सत्र प्रस्तुत किए। प्रायोगिक प्रशिक्षण में एआई के उपयोग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के व्यावहारिक पहलुओं को भी समाहित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया