home page

हिम रंग षष्टि 18 से 27 जून तक करेगा नाटकों का मंचन

 | 

धर्मशाला, 16 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों कुल्लू, कांगड़ा तथा शिमला में ‘हिम रंग षष्टि’ नाटय उत्सव का आयोजन 18 से 27 जून तक किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश रीमा कश्यप ने बताया कि विभाग के अतिरिक्त हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकडमी शिमला तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रिपर्टरी कम्पनी दिल्ली एवं गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला के संयुक्त तत्वाधान में रिपर्टरी कंपनी की स्थापना के 60 साल की रंगमंचीय यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे है। एनएसडी रेपर्टरी कम्पनी के प्रमुख राजेश सिंह भी तीनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।

रीमा कश्यप ने बताया है कि ‘हिम रंग षष्टि’ नाट्य उत्सव के प्रथम संस्करण का शुभारंभ 18 जून को कुल्लू स्थित अंतः-रंग अटल सदन सभागार से होगा। इस अवसर पर एनएसटी रेपर्टरी कम्पनी के कलाकारों द्वारा 18 जून को ‘माई री मैं कासे कहूं’, 19 जून को ‘ताजमहल का टेंडर’ तथा 20 जून को ‘बाबू जी’ नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। जबकि दूसरे संस्करण में धर्मशाला काॅलेज के अन्तरंग सभागार में 22 जून को ‘ताजमहल का टेंडर’ तथा 23 जून को ‘बाबूजी नाटक’ का मंचन होगा। इसके अलावा तीसरे स्ंस्करण में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक थियेटर में 26 जून को ‘अक्श तमाशा’ और 27 जून को ‘माई रि मैं कासे कहूँ’ नामक नाटको का मंचन किया जाऐगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया