home page

धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए होगा गायत्री महायज्ञ

 | 
धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए होगा गायत्री महायज्ञ


धर्मशाला, 19 सितंबर (हि.स.)। धार्मिक सद्भाव एवं विश्व शांति के लिए काम कर रहे धर्मशाला हिंदू चैप्टर द्वारा कल रविवार को तिब्बत धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हनुमान मंदिर, कचहरी अड्डा में गायत्री महायज्ञ और पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा हिस्सा लेंगे। इस मौके पर साईं स्कूल के बच्चे मंत्रोचारण करेंगे।

इस मौके पर पूजा एवं गायत्री महायज्ञ के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन व आहुति कार्यक्रम होगा। इसके अलावा विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए प्रार्थना सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन होगा। आखिर में पूर्ण आहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया