home page

कांगड़ा में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण को 30 करोड़ के वित्तीय लाभ : केवल सिंह पठानिया

 | 

धर्मशाला, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिन पर शनिवार को शाहपुर के मिनी सचिवालय परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है और इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में इस वित्त वर्ष के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों को लगभग 30 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए जा चुके हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में जिला कांगड़ा की 421 बालिकाओं को जन्म उपहार के रूप में लगभग 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया