आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के लिए दूरभाष नम्बर जारी
धर्मशाला, 05 मई (हि.स.)।
नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की संपर्क व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि अब वैकल्पिक टेलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के रूप में क्रियाशील किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे पूर्व यह व्यवस्था कक्ष संख्या-803 में की गई थी और इसका टेलीफोन नंबर 01892-222103 था। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए संशोधित संपर्क नंबर का ही उपयोग करें, ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

