home page

डीएलएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

 | 
डीएलएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं


धर्मशाला, 16 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक बनने की राह पर चल रहे युवाओं के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) परीक्षाओं का बिगुल फूंक दिया है। बोर्ड ने प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की नियमित (रेगुलर), री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह परीक्षाएं 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 3 नवंबर 2026 तक प्रदेश भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों डाइट और निजी प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (बैच 2025-27 की नियमित और बैच 2024-26 की री-अपीयर/फेल/पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 5 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच होंगी। वहीं, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26 की नियमित और बैच 2023-25 की री-अपीयर/फेल/पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 21 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक चलेंगी। दोनों ही वर्षों की परीक्षाओं के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया