home page

पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र तैयार करने के लिए अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी गठित : मुख्यमंत्री

 | 

धर्मशाला, 16 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 8 मंत्रियों की कमेटी गठित की गई है। इसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हैं। कमेटी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए फैसलों और कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करेगी। सुक्खू ने कहा कि कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर नालागढ़ और बद्दी में करीब 5,000 बीघा जमीन 99 साल की लीज पर दी गई। इस जमीन के आवंटन में नियमों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अनदेखी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन महज 1 करोड़ रुपए में लीज पर दी गई। सरकार श्वेत पत्र के जरिए इन मामलों को जनता के सामने रखेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया