मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
![मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात](https://vocaltv.in/static/c1e/client/111914/migrated/dfafd2dd47a19f259c6f5709ac1d8de1.jpg?width=789&height=521&resizemode=4)
![मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात](https://vocaltv.in/static/c1e/client/111914/migrated/dfafd2dd47a19f259c6f5709ac1d8de1.jpg)
![मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात](https://vocaltv.in/static/c1e/client/111914/migrated/5c1530187c4bd61501df496b44a43e24.jpg)
धर्मशाला, 14 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को कांगड़ा जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में 509 करोड़ 18 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 140 करोड़ 67 लाख, पालमपुर क्षेत्र में 302 करोड़ 51 लाख तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 66 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास किए।
वहीं मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 करोड़ 30 लाख रूपये से निर्मित दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 127 करोड़ 37 लाख से बनने वाली 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने पालमपुर स्थित विला कैमिलिया में 33 करोड़ चार लाख रुपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं 269 करोड़ 47 लाख से बनने वाली विभिन्न विभागों की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इसके बाद सुलह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 59 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग की दस परियोजनाओं का उद्घाटन तथा छह करोड़ 85 लाख रुपये से बनने वाली एक परियोजना का शिलान्यास किया।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील