home page

बोर्ड परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने पकड़े नकल के तीन मामले

 | 

धर्मशाला, 09 मार्च (हि.स.)।हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की उड़नदस्ता टीमों ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोमवार को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नकल (यूएमसी) के तीन मामले सामने आए हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जमा दो का फिजिक्स का पेपर था। इस दौरान टीमों ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर और ऊना जिलों के कई सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हमीरपुर जिले के जीएसएसएस भराडी में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया।

इसके अलावा धर्मशाला के डीपीएस श्याम नगर में भी एक मामला सामने आया। वहीं ऊना जिले के जीएसएसएस अंब में भी टीम ने नकल का एक मामला दर्ज किया।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए उडऩदस्ता टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। नकल करते पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ बोर्ड नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान कुल तीन यूएमसी मामले दर्ज किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया