home page

सरकार की तीन वर्षों की नाकामियों के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में होगा जोरदार प्रदर्शन : डॉ बिंदल

 | 
सरकार की तीन वर्षों की नाकामियों के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में होगा जोरदार प्रदर्शन : डॉ बिंदल


धर्मशाला, 03 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बुधवार को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 4 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की कारागुजारी को लेकर भाजपा जब आम लोगों तक पहुंची तो जनता मे भाजपा के प्रति एक भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही तीन सालों के जश्न की बात जनता के जेहन में आई तो भाजपा की इस रैली में पहजारों की संख्या में लोग पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी नाराजगी है। प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नही हैं जो प्रदेश की सुक्खू सरकार से खफा नही है।

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि समाज में गुस्सा है, रोष है। ओर वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में एक चिड़ है। उन्होंन कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजार हैं। बेरोजगार सड़कों पर है। रोजगार के अवसर तलाशता युवा परेशान है। वे झूठी गारंटियों की झांसे में आकर काग्रेस की सरकार को बना बैठा, परंतु आज युवा कांग्रेस सरकार से बदला लेने के लिए सड़कों पर उतर आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं कल प्रदर्शन में शामिल होंगी, क्योंकि सरकार ने उनके अधिकारों पर डाका डाला है। झूठी गारंटियों के झाँसे में लोगो को ठगा गेया, 54 -54 हजार आज एक-एक महिला का सरकार के पास कर्ज है। 28 लाख प्रदेश की बहने 36 महीनों से 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। बिगड़ती कानून व्यवसथा, गोली कांड प्रदेश में आम बात होकर रह गई है। चिटटे का व्यापार ओर इससे मरती युवा पीढ़ी, किस प्रकार से माफिया राज चल रहा है, भाजपा ने इसे व्यवस्था पतन का नाम दिया है। व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल, बदलों-बदलों भ्रष्ट कांग्रेस सरकार। इस सलोगन के साथ भाजपा का प्रदर्शन होगा।

एबीवीपी पर पुलिस लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या

डा. राजीव बिंदल ने एबीवीपी के युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि ये किसी भी कीमत पर सहन नही होगा। उन्होंने कहा एबीवीपी का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतावनी है। सरकार युवा की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार के इशारे पर जिस प्रकार से पुलिस ने एबीवीपी के युवाओं पर लाठियां भांजी ये लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के नेता व कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लाठियां भांजी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया