home page

प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे में दुनिया ने देखी भारत की कूटनीतिक मिठास : विश्वचक्षु

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे में दुनिया ने देखी भारत की कूटनीतिक मिठास : विश्वचक्षु


धर्मशाला, 21 मई (हि.स.)। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि इटली की राजधानी रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में छा गया। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफियां भेंट कर भारत-इटली दोस्ती में मिठास भी घोल दी है।

विश्व चक्षु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर विदेश दौरा भारत के लिए एक नया अध्याय लिखता है। रोम में मेलोडी टॉफियों वाला उनका अंदाज बताता है कि भारत की विदेश नीति अब सिर्फ गंभीर बैठकों तक सीमित नहीं, बल्कि यह नया भारत आत्मविश्वास से भरा, संस्कृति से जुड़ा और रिश्तों में मिठास घोलने वाला है।

वीरवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि रोम में पीएम मोदी और मेलोनी का एक साथ कार में सफर करना, डिनर पर चर्चा और कोलोसियम का दौरा, दुनिया को संदेश दे गया कि भारत-इटली रिश्ते नई ऊंचाई पर हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचकर मोदी ने फिर साबित कर दिया कि वह 140 करोड़ भारतीयों के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जहां जाते हैं, भारत का मान बढ़ाते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत जी20 की अध्यक्षता के बाद अब वैश्विक मंचों पर विश्व मित्र की भूमिका निभा रहा है और देश का हर नागरिक इस पर गौरवान्वित महसूस करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया