home page

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र रोहन ने राष्ट्रीय बॉडीलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

 | 
कृषि विश्वविद्यालय के छात्र रोहन ने राष्ट्रीय बॉडीलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक


धर्मशाला, 02 अप्रैल (हि.स.)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के छात्र रोहन ने राष्ट्रीय बाडीलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज़ के 19 वर्षीय छात्र रोहन को स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय पंहुचने पर उनका स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इंडियन बॉडीलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में जालंधर, पंजाब में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। रोहन ने 60 किलोग्राम पुरुष जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और सीएसकेएचपीकेवी, पालमपुर, प्रदेश तथा अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में गर्व और हर्ष का वातावरण बना है तथा यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. देश राज चौधरी तथा आधाभूत महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजन कटोच ने भी रोहन की इस सफलता की सराहना करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत की प्रशंसा की और कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। रोहन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच निखिल गौतम, अपने माता-पिता तथा विश्विद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग को दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया