home page

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को

 | 

धर्मशाला, 21 अप्रैल (हि.स.)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का 17वां दीक्षांत समारोह 30 अप्रैल को विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के प्रथम चरण में एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2023 के मध्य उत्तीर्ण हुए विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर (मास्टर्स एवं डॉक्टरेट) उपाधियां, स्वर्ण पदक तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। केवल वे ही स्नातकोत्तर विद्यार्थी, जिन्होंने दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अपनी सहमति प्रदान की है, अपनी उपाधियां व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह के लिए अनिवार्य पूर्वाभ्यास 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी उपाधि, स्वर्ण पदक एवं अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के लिए पूर्वाभ्यास में उपस्थित होना तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अधिसूचित निर्धारित परिधान संहिता का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि स्नातक विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह के आयोजन की तिथियां अलग से अधिसूचित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया विश्वविद्यालय के वेबसाइट hillagric.ac.in पर जानकारी प्राप्त करें ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया