home page

कांगड़ा में लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, बीपी-शुगर जांच व चेस्ट एक्स-रे की मिलेगी सुविधा : सीएमओ

 | 

धर्मशाला, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांगड़ा में आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मार्च-2026 के दौरान आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि इन शिविरों में रक्तचाप (बीपी), शुगर जांच के साथ-साथ अल्ट्रा-पोर्टेबल हैंड हेल्ड एआई चेस्ट एक्स-रे मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह शिविर इंटेंसिफाइड टीबीमुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि 2 मार्च को नगरोटा बगवां ब्लाॅक के चड़ी में, 5 मार्च को नगरोटा सूरियां ब्लाॅक के धियाल में, 9 मार्च को ज्वालामुखी ब्लाॅक के धतेहर में, 10 मार्च को ज्वालामुखी ब्लाॅक के बोहन भट्टी में, 11 मार्च को शाहपुर ब्लाॅक के सद्दूं में, 12 मार्च को शाहपुर ब्लाॅक के डडम्भ खास में, 13 मार्च को नूरपुर ब्लाॅक के कोपरा में, 16 मार्च को टियारा ब्लाॅक के अनसोली में, 17 मार्च को महाकाल ब्लाॅक के कुंडल बूहली तथा कुंडल ऊपरली में, 18 मार्च को तियारा ब्लाॅक के घना में 19 मार्च को महाकाल ब्लाॅक के बैजनाथ में, 20 मार्च को नगरोटा सूरियां के हवाला में, 23 मार्च को गोपालपुर ब्लाॅक के उपरला तथा लोअर मैंझा में, 24 मार्च को गोपालपुर ब्लाॅक के डाढ़ निचला तथा डाढ़ उपरला में, 25 मार्च को नगरोटा बगवां ब्लाॅक के नरसिंग काॅलेज योल में, 27 मार्च को थुरल ब्लाॅक के रिट में, 28 मार्च को थुरल के सैदुं तथा बलभुरियां में, 29 मार्च को शाहपुर ब्लाॅक के सुखमय चैरिटेबल सेवा फांउडेशन रामनगर धर्मशाला में तथा 30 मार्च को भवारना ब्लाॅक के घनेटा में यह शिविर आयोजित किए जायेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया