home page

जमा दो की विज्ञान संकाय में शायला कश्यप ने किया टॉप

 | 
जमा दो की विज्ञान संकाय में शायला कश्यप ने किया टॉप


जमा दो की विज्ञान संकाय में शायला कश्यप ने किया टॉप


धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी विज्ञान संकाय की टॉप-10 मेरिट सूची में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रथम स्थान पर शायला कश्यप ने 495 अंक (99 प्रतिशत) प्राप्त कर द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छतरी (कांगड़ा) का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर संचिता धीमान और काशी शर्मा ने संयुक्त रूप से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए, जो क्रमश: ऊना और हमीरपुर के स्कूलों से संबंधित हैं।

तृतीय स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने 492 अंक (98.4 प्रतिशत) लेकर अपनी जगह बनाई। चतुर्थ स्थान पर अक्ष शर्मा, रिधिमा ठाकुर, शगुन धीमान, स्माइल खान और रिया दीवान ने 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त किए। पंचम स्थान पर कोमल, देवांगी, अनीषा अत्री और आरव शर्मा ने 490 अंक (98 प्रतिशत) हासिल कर मेरिट सूची में स्थान पाया।

छठे स्थान पर आदित्य वर्मा, सुजल भारद्वाज, कृतिका ठाकुर, दीक्षांत पराशर और पीयूष शर्मा ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। सातवें स्थान पर सक्षम शर्मा, अक्षिता, अंशुल पटियाल, कोमल शर्मा, वंशिका और कशिश ने 488 अंक (97.6 प्रतिशत) हासिल किए। आठवें स्थान पर निखिल शर्मा, अनन्या, अर्नव ठाकुर, रूहानी और सिमरन ने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) प्राप्त किए। नौवें स्थान पर रिया, सिमरन जम्वाल, पल्लवी, कृतिका महाजन और साहिल कुमार ने 486 अंक (97.2 प्रतिशत) लेकर स्थान बनाया।

वहीं दसवें स्थान पर आदित्य डोगरा, प्रत्युष शर्मा, रजिया कौंडल और स्मृति ठाकुर ने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर विज्ञान संकाय की मेरिट सूची में अपनी जगह सुनिश्चित की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया