home page

कंगना रनौत के पास 91.66 करोड़ की संपति

 | 
कंगना रनौत के पास 91.66 करोड़ की संपति
कंगना रनौत के पास 91.66 करोड़ की संपति


शिमला,14 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाली बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकूत संपति की मालकिन हैं। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत ने अपने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी चल व अचल संपति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है।

मंगलवार को कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उन्होंने अपनी 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है। कंगना रनौत के पास दो मर्सिडीज और एक बीबीएमडब्लयू समेत चार गाड़ियां हैं। कंगना के आठ बैंक खाते और 50 एलआईसी पालिसियां हैं। इनमें 3.91 करोड़ और 58.65 लाख की मर्सिडीज और 98.25 लाख की बीएमडब्लयू गाड़ियां हैं।

हलफनामा के अनुसाी कंगना ने शेयर मार्केट में करीब एक करोड़ 21 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं। उन्होंने फिल्म कंपनियों समेत 11 लोगों को पर्सनल लोन भी दे रखे हैं। कंगना के पास छह किलो से अधिक के सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब पांच करोड़ है। उनके पास 60 किलो की चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना के पास तीन करोड़ की कीमत का डायमंड भी है। उनके पास दो लाख की नकदी है। कंगना के पास चंडीगड़ के जीरकपुर में चार, कुल्लू के मनाली और महाराष्ट्र के बांद्रा में एक अपार्टमेंट है। बांद्रा के आपर्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली के आपर्टमेंट की कीमत 4.97 करोड़ है। इसके अलावा उनके मुंबई में कई आवासीय भवन भी हैं। कंगना ने वितीय वर्ष 2022-23 की आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 4.12 करोड़ दिखाई है।

कंगना पर तीन एफआईआर, किसी भी मामले में दोषी नहीं

अभिनेत्री कंगना पर महाराष्ट्र के मुंबई स्थित दो पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले मानहानि और एक कॉपीराइट व धार्मिक भावनाओं को भड़काने से जुड़ा है। हालांकि कंगना को किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। 37 वर्षीय कंगना ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ से वर्ष 2003 में 12वीं कक्षा उतीर्ण की है।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील