सरस्वती विद्या मंदिर मंडी में हर्षाल्लास और धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव
मंडी, 03 सितंबर (हि.स.)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महाजन बाजार मंडी में नर्सरी, एल.के.जी. और के नन्हेमुन्ने बच्चों द्वारा जन्माष्टमी उत्सव बहुत ही हर्षाल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चे राधा-कृष्ण, मीरा, नन्द ,यशोद्धा व गोप-गोपियों की पोशाकें धारण करके आए थे। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा स्नेह लता चोपड़ा ने अपने करकमलों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके की । कृष्ण भजनों पर प्री प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आत्मविभोर कर दिया।
इस उपलक्ष्य पर एल.के.जी. के बच्चों की एकल नृत्य प्रतियोगिता व यू.के.जी. के बच्चों की वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल नृत्य में धारवी प्रथम, आरुषि द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। एलकेजी बी से नैंसी प्रथम,प्रीशा द्वितीय और अनन्यातीसरे स्थान पर रही। वहीं वैदिक मंत्र उच्चारण में यूकेजी अ से नैंसी प्रथम, सताक्षी द्वितीय और मायशा भारद्वाज तृतीय स्थान पर रही।
यूकेजी ब दक्षित प्रथम,श्रीयन वैद्य द्वितीय,कायरा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्नेह लता चोपड़ा ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों, भक्ति रस भरे गीतों व वैदिक मंत्र उच्चारण की सराहना की वह विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
समारोह में प्रबंध समिति के सदस्य बलबीर कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में, प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मन्डयाल व उप प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह, अध्यापकगण, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ.उमेश मंडयाल ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों, भक्ति रस भरे गीतों व कार्यक्रमों की सराहना की व बच्चों को प्रोत्साहित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

