वार्ड नंबर छह सनयाहरड नगर निगम मंडी के अस्तित्व को बचाने की गुहार
मंडी, 10 अप्रैल (हि.स.)। जनमानस उत्थान समिति हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तेजलाल चंदेल ने मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर छह सनयाहरड वार्ड के अस्तित्व को बचाने के लिए लोक निर्माण मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी से सर्किट हाउस मंडी में विस्तार चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में मंत्री को इस पर शीघ्र कार्यवाही करनेको लेकर ज्ञापन भी दिया। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में हुई त्रासदी के कारण इस वार्ड में भारी भूखलन हुआ है। जिस कारण दो घर तो पूर्णतया नष्ट हो चुके हैं बाकि आने वाली बरसात में सनयाहरड के सभी घरों खास रूप से हरिजन बस्ती के ऊपर भयंकर खतरा मंडराने की संभावना है । यदि इस त्रासदी से हुए भूखलन को इस बरसात के आने से पहले नहीं रोका गया। तो और भी तबाही पेश आ सकती है। इसके साथवार्ड में नीलकंठ मंदिर नजदीक सर्किट हाउस से मैंन सड़क चरण पादुका सनयाहरड रोड तक बने हुए रास्ते में हुए भूस्खल के बारे में भी अगवत करवाया गया। इस बारे नगर निगम मंडी को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आदेश पारित करने हेतु कहा गया। क्योंकि इस रास्ते की वजह से इस बार्ड से लेकर कनवाल गांव तक के सैकड़ो स्कूल के विद्यार्थी एवं आम जनमानस का आना जाना रहता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

