home page

जमणी पहलवान के कुलदीप बने सेना में कर्नल, इलाके में खुशी

 | 
जमणी पहलवान के कुलदीप बने सेना में कर्नल, इलाके में खुशी


मंडी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के सरकाघाट उपमंडल की जमणी पंचायत के गांव लोअर पहलवान के कुलदीप शर्मा सेना में कर्नल बन गए हैं। कुलदीप शर्मा पुत्र अनंत राम को कर्नल रेंक की यह पदोन्नति राजस्थान के सूरतगढ़ में संपन्न हुए रेंकिंग समारोह में मिली। इस मौके पर उनके पिता अनंत राम शर्मा, माता बंती देवी,जीजा रमेश व बहन पदमा एवं भानजी भी मौजूद थी। समारोह से लौटे कुलदीप शर्मा के पिता ने अनंत राम शर्मा ने बताया कि भव्य समारोह में यह रेकिंग कार्यक्रम हुआ।

कुलदीप शर्मा के दादा, पिता, दोे चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं जबकि वर्तमान में उनकी चचेरी बहन सेना में मेजर के पद पर है। उनके जीजा भी नेवी में आफिसर हैं। कर्नल के पद पर पहुंच कर कुलदीप ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है। पूरे गांव में कर्नल के पद पर पहुंचने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। कुलदीप शर्मा की आरंभिक शिक्षा जमणी पाठशाला में हुई जबकि बीएससी उन्होंने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी से की और एमएससी लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर से पूरी की। वह 2010 में सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा