home page

इनर व्हील क्लब सुकेत की एग्जीक्यूटिव टीम की ऑनलाइन बैठक

 | 
इनर व्हील क्लब सुकेत की एग्जीक्यूटिव टीम की ऑनलाइन बैठक


मंडी, 13 मई (हि.स.)। इनर व्हील क्लब सुकेत की एग्जीक्यूटिव टीम की ऑनलाइन बैठक क्लब की चेयरमैन प्रीति खजुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में डिजिटल और ऑनलाइन कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। उसी दिशा में यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में क्लब का एजेंडा चेयरमैन को प्रस्तुत किया गया। क्लब की अध्यक्ष अंजू ठाकुर ने वर्ष भर किए गए प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सचिव मंजुला ने पूरे वर्ष किए गए सामाजिक एवं क्लब कार्यों का विस्तृत विवरण साझा किया। कोषाध्यक्ष रुक्मणी ने सुव्यवस्थित खातों की जानकारी दी।

संपादक निर्मल ने पीडीएफ रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। ताकि क्लब की गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। वहीं आईएसओ वंदना ने वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी, जिनमें क्लब ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा कई पुरस्कार भी प्राप्त किए।

चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने क्लब की थीम, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में विभिन्न सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा