उद्योग मंत्री पांवटा साहिब में कारगिल विजय दिवस में होंगे मुख्य अतिथि
| Jul 25, 2026, 17:07 IST
नाहन, 25 जुलाई (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान अपने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान 26 जुलाई को प्रातः पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

