home page

मंडी में करदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 22 को

 | 

मंडी, 19 जुलाई (हि.स.)। आयकर विभाग भारत सरकार के आयकर कार्यालय मंडी द्वारा 22 जुलाई को करदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयकर अधिकारी सुनील कुमार लोहमरोड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा करदाताओं को नए आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप आयकर रिटर्न आईटीआर सही एवं समय पर दाखिल करने संबंधी जानकारी प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला बुधवार 22 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक डीआरडीए हॉल, मंडी में आयोजित की जाएगी। सुनील कुमार लोहमरोड़ ने सभी करदाताओं, कर सलाहकारों तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, नए आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा