home page

सैनवाला में नाके के दौरान कार से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

 | 

नाहन, 18 अप्रैल (हि.स.)।पुलिस थाना कालाआंब ने सैनवाला में नाकाबंदी के दौरान एक मारुति कार से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शुक्रवार बीती रात को पुलिस द्वारा रात सैनवाला में कालाआंब की तरफ से आ रही सफेद रंग की मारुति कार नं0 HP79-3627 को रोककर चैक किया गया। चालक ने अपना नाम पदम देव, निवासी गांव भराडी, डाकघर पुन्नरधार, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर, उम्र 36 वर्ष बताया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर कुल 4 गत्ता पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना कालाआंब में धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि की है और कहाकि यह मुहीम आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर