द लाल चंदेल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित
मंडी, 14 नवंबर (हि.स.)। इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई), शिमला सेंटर और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आईसीआई-अल्ट्राटेक स्ट्रक्चर अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में वास्तुकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नंद लाल चंदेल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार के आर्किटेक्ट इन चीफ पद से सेवानिवृत्त चंदेल ने हिमाचली पहाड़ी शैली की वास्तुकला और निर्माण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह इस दिशा में सक्रिय हैं। उन्हें इससे पहले भी वास्तुकला के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रबोध सक्सेना, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एवं पूर्व मुख्य सचिव ने टिकाऊ निर्माण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. अदिति चौहान, निशांत ठाकुर सहित अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेशभर के इंजीनियर, आर्किटेक्ट तथा निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंजी. पवन शर्मा को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

