home page

नाहन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बिजली समस्याओं को लेकर पहुंचे बिजली बोर्ड कार्यालय

 | 
नाहन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बिजली समस्याओं को लेकर पहुंचे बिजली बोर्ड कार्यालय


नाहन, 17 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज एस सी बिजली बोर्ड से मिला और उनके कालोनी से नव निर्मित 33के वी के बिजली ट्रांसफार्मर के लिए कालोनी से तारों को ले जाने का विरोध किया।लोगों ने बताया कि पहले ही कालोनी में बिजली की तारों के जाल हैं और ऐसे में यदि ये हाई बोल्टेज तारें यहां से जाएंगी तो कालोनी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।लोगों ने बताया कि पहले ही कालोनी में बिजली की तारों के जाल हैं और ऐसे में यदि ये हाई बोल्टेज तारें यहां से जाएंगी तो कालोनी की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 2 के गणेश विहार के लोग भी बिजली पोल कम होने से परेशान हैं और साथ ही स्थापित ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की मांग को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 2 से पार्षद नरेद्र तोमर ने बताया कि आज वो लोग अपनी गम्भीर बिजली समस्याओं को लेकर एससी बिजली बोर्ड सिरमोर वीरेंद्र सिंह से मिले हैं और उन्होंने इनके उचित निवारण बारे आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संकरे मार्ग हैं जिनमे पहले से ही बिजली की तारें भरी हुई हैं ऐसे में इन नई तारों से उनको बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसके इलावा वार्ड नंदर दो में भी बिजली के पोल कम लगे हैं जिनके चलते बिजली की ट्रेन लटक रही हैं इसी समस्या को भी बिजली बोर्ड के समक्ष रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर