home page

शुक्रवार से शुरू होगा तकनीकी विवि का युवा उत्सव

 | 

हमीरपुर, 05 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का युवा उत्सव-2026 छह से आठ मार्च तक हिमाचल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (एचआईईटी) शाहपुर में आयोजित किया जाएगा। वीरवार को तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा ने तकनीकी विवि परिसर के 42 सदस्यीय दल को युवा उत्सव के लिए रवाना किया। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने तकनीकी विवि के दल को युवा उत्सव में भाग लेने के लिए जाने से पूर्व बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है। इस वर्ष युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, ग्रुप डांस फ्री स्टाइल, देशभक्ति थीम पर आधारित समूह नृत्य, एकल नृत्य और स्किट/नाटक/माइम और लोक प्रदर्शन मुख्य गतिविधियां रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला