home page

तकनीकी विवि के कुलपति के पद के लिए 12 तक करें आवेदन

 | 
तकनीकी विवि के कुलपति के पद के लिए 12 तक करें आवेदन


हमीरपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति के पद के लिए सर्च कमेटी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 12 अगस्त सायं पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलपति नियुक्ति हेतु बनाई गई सर्च कमेटी के अनुसार उपरोक्त तिथि तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। कुलपति पद के लिए पात्रता सहित आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं, जिसमें पूरा ब्यौरा है। उम्मीदवार सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों और 2,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन फ़ीस के साथ आवेदन भरे सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला