home page

तकनीकी विविः विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

 | 
तकनीकी विविः विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस


हमीरपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच के संवाद पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थियों के निर्माण में प्राध्यापक की सबसे अहम भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्ध के बारे में, सभ्यताओं के विकास एवं उनके महत्व, शिक्षक की भूमिका एवं महत्व तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार एवं जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक के मार्गदर्शन, संस्कार, चरित्र-निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें उन्होंने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनाओं को सुंदर ढंग से व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण, आत्मीय एवं प्रेरणादायक रहा। समग्र रूप से यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को समर्पित रहा। विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई।

इस मौके पर तकनीकी विवि के उप कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, अनुभाग अधिकारी, पुनीत कौशल सहित प्राध्यापक डॉ जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला