home page

बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए की स्पॉट काउंसलिंग मंगलवार को

 | 

हमीरपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 11 अगस्त को होगी। स्पॉट काउंसलिंग जमा दो की मेरिट के आधार पर होगी। वहीं, एमबीए व एमसीए में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग भी 11 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाएगी। एमबीए और एमसीए की काउंसलिंग स्नातक की मेरिट के आधार पर होगी। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं, जिसमें संबंधित कोर्स में पात्रता के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला