home page

बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष व निशांत की टीम विजेता

 | 

हमीरपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी दी। उसके बाद विजेता प्रतिभागी प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किए।

ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड और बैडमिंटन की स्पर्धा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खेलकूद प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राएं भाग लिया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में बीटेक के शुभम कमल, मानस और निशांत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका राणा ने पहला, बीटेक की राखी ने दूसरा और तनिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका और दीक्षा की टीम विजेता और बीटेक की शानवी व कामाक्षी की टीम उप विजेता रही। वहीं, पुरुष वर्ग में बीटेक के अभिनंदन व नवम प्रथम,एमसीए के अरुण और विनायक द्वितीय व एमसीए का सुर्यांश व बीटेक का सुजल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

शतरंज में बीटेक की अंकिता प्रथम, एमबीए की कृतिका द्वितीय व योग की नीलम वर्मा तृतीय रही। पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, शुभम द्वितीय व दीक्षित तृतीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष शर्मा व निशांत की टीम पहले, अक्षत और सूरज की टीम दूसरे और निखिल और निखिल ठाकुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में योग की सुदेश पहले, बीटेक की तनिशा दूसरे और एमबीए की दीक्षा तीसरे स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित की गई। इस मौके पर तकनीकी विवि के खेल समन्वयक डॉ मनीष खन्ना, डॉ जेपी शर्मा सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला