home page

तकनीकी विवि की परीक्षाएं शुरू, चार जुलाई तक होगी सेमेस्टर परीक्षाएं

 | 

हमीरपुर, 04 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर व संबंधित शिक्षण संस्थानों में वीरवार से बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों के सेमेस्टर परीक्षा व री-अपीयर परीक्षा शुरू हुई। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षा के लिए 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपरोक्त परीक्षाओं में नियमित सेमेस्टर के 16373 और री-अपीयर के 12015 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

इसके अलावा विशेष मौका जिन विषयों के अभ्यर्थियों को दिया हैं, उनकी संख्या 22 है। परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह तक होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला