तकनीकी विविः अब चार जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
हमीरपुर, 21 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों के सेमेस्टर परीक्षा व री-अपीयर परीक्षा की तिथियां जारी की है। चार जून से तकनीकी विवि की यूजी व पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होगी, जिसमें नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं शामिल है। इससे पूर्व तकनीकी विवि ने 29 मई से परीक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के चलते तिथियों में फेरबदल किया है। अब तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार जून से चार जुलाई तक सुबह और सायं के सत्र में परीक्षाएं प्रस्तावित की है।
तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक (अतिरिक्त कार्यभार) चिराग शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर के 39 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह तक चलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

