home page

तकनीकी विविः दूसरे चरण में एमबीए-एमसीए की 165 सीटें आवंटित

 | 

हमीरपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमसीए की सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की। दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर कुल 165 सीटें आवंटित की गई, जिसमें एमबीए की 88 और एमसीए की 77 सीटें शामिल है। काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 27 जुलाई सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एमबीए और एमसीए की तीसरे चरण की सीटें 29 जुलाई को आवंटित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला