स्पॉट काउंसलिंग में बीटेक की 41 सीटें आवंटित
| Aug 13, 2026, 19:02 IST
हमीरपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस और टीएफडब्ल्यू श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की स्पॉट काउंसलिंग हुई। स्पॉट काउंसलिंग में जमा दो की मेरिट के आधार पर 41 सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 17 अगस्त सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।
तकनीकी विवि की एडमिशन कम काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एमटेक (सभी ब्रांच) और फार्मा डी की स्पॉट काउंसलिंग 14 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां पर उपरोक्त कोर्स चलते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

