home page

तकनीकी विविः बी फार्मेसी व बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित

 | 

हमीरपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। बी फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर 1409 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 1274 उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा बी फार्मेसी रि-अपीयर के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित किया गया है, जिसमें 48 में से 15 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बी आर्क अंतिम सेमेस्टर में 17 में से 16 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एक को रि-अपीयर है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बी फार्मेसी और बी आर्क अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला