इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षाएं अब 6 जुलाई को
| Jun 24, 2026, 16:44 IST
हमीरपुर, 24 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने (एचपीआरसीए) ने इतिहास पोस्ट कोड-26025 और अर्थशास्त्र पोस्ट कोड-26030 के शिक्षकों की भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि में बदलाव किया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पहले इन पदों की सीबीटी 28 जून को निर्धारित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से अब ये परीक्षाएं 28 जून के बजाय अगामी 6 जुलाई को होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

