सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के 808 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
| Apr 9, 2026, 17:05 IST
हमीरपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन स्कूलों में संगीत अध्यापक, ड्राइंग टीचर, संस्कृत अध्यापक और फिजिकल एजूकेशन टीचर के 118-118 पद, हिंदी अध्यापक के 151, इतिहास के 86 और भूगोल के अध्यापक 99 पद भरे जाएंगे।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 8 मई रात 11ः59 बजे तक खुला रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

