home page

असिस्टेंट स्टाफ नर्स और जेओए की परीक्षाओं की तिथियां घोषित

 | 

हमीरपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) की परीक्षा 28 सितंबर से पहली अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला